Wednesday, October 21, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार

मेरठ में सीलिंग-ध्वस्तीकरण के नोटिसों पर भड़के व्यापारी, कलेक्ट्रेट पर धरना; CM से लगाई गुहार

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 21 Oct 2026, 01:27 PM

व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करो’ — मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

मेरठ में सीलिंग-ध्वस्तीकरण के नोटिसों पर भड़के व्यापारी, कलेक्ट्रेट पर धरना; CM से लगाई गुहार

मेरठ, 21 अक्टूबर। नगर निगम और आवास विकास प्राधिकरण द्वारा सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए जाने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश ने मेरठ कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।

व्यापारियों ने लगाए उत्पीड़न के आरोप

प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की आड़ में नियमों की गलत व्याख्या कर व्यापारियों को सीलिंग और ध्वस्तीकरण के नोटिस दिए जा रहे हैं। इससे व्यापारियों को मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

**प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी**

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर कथित मनमानी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ और विभागों ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया, तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में राजकुमार त्यागी, इसरार सिद्दीकी, सुनील गुप्ता, अतुल्य गुप्ता, सुशील जैन, साजिद सरफराज, मनी बंसल, निशांत अग्रवाल, ब्रह्मपाल, अतुल त्यागी, पुनीत और राजकुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें: