Wednesday, September 30, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
मनोरंजन

इनर व्हील क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन, शालिनी गोयल बनीं अध्यक्ष

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 16 Jul 2026, 04:42 PM
इनर व्हील क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन, शालिनी गोयल बनीं अध्यक्ष

मेरठ। इनर व्हील क्लब की नई कार्यकारिणी गठन समारोह का आयोजन गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट ईएसओ अनीता सिंह एवं पीडीसी कुसुम यादव का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और इनर व्हील क्लब की प्रार्थना से हुई। इसके बाद वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। शालिनी गोयल को क्लब का अध्यक्ष, शिखा रस्तोगी को सचिव, नीलिमा सिंह को आईपीपी, रूबिका गोयल को आईएसओ, मनिका गोयल को कोषाध्यक्ष तथा गीतांजलि को एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समारोह में वर्षा जी ने आकर्षक वेलकम डांस प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद सदस्यों के लिए तंबोला और विभिन्न मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में पास्ट प्रेसिडेंट रीता सोबती, मीरा मिश्रा, संगीता सक्सेना सहित प्रीति शर्मा, रेनू शर्मा, मीनाक्षी सक्सेना, आशा ढिल्लों, मनीषा गर्ग, नीति पंकज, वर्षा, एकता अग्रवाल, गरिमा, कमलेश सिंह, नीरू बिश्नोई, कविता अग्रवाल, राज दुष्यंत, मनिका गोयल, मंजरी गुप्ता, पारुल गुप्ता, सुनीता शर्मा, गीतांजलि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

नई कार्यकारिणी ने क्लब की सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

शेयर करें:
मिलती-जुलती खबरें

कोई और खबर नहीं मिली।