नेपाल के दक्षिणी हिस्से के सुनसरी और सिराहा जिलों में 26 जुलाई को दो धार्मिक समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने दोनों जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है।
हिंसा के बाद बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। भारत-बिहार सीमा से सटे होने के कारण सीमावर्ती इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।