मेरठ। लॉटरी क्लब मेरठ कैंट द्वारा हरियाली तीज के पावन अवसर पर एक भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डांस, मनोरंजक प्रस्तुतियां और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। हरियाली तीज के पारंपरिक रंगों और उत्साह से सजा यह आयोजन पूरे समय आनंद और उल्लास से भरपूर रहा। क्लब के सदस्यों एवं अतिथियों ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम की सराहना की।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक एकता को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के सम्मान एवं सामूहिक उत्सव के साथ हुआ।