Sunday, September 27, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
ट्रेंडिंग

4 अक्टूबर को सजेगा डांडिया-गरबा महोत्सव, सा-रे-गा-मा-पा फेम सोनिया आनंद रावत बिखेरेंगी सुरों का जलवा

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 27 Sep 2026, 03:22 PM
4 अक्टूबर को सजेगा डांडिया-गरबा महोत्सव, सा-रे-गा-मा-पा फेम सोनिया आनंद रावत बिखेरेंगी सुरों का जलवा

मेरठ। गढ़ रोड स्थित सात फेरे बैंकट हॉल में 4 अक्टूबर 2026 को डांडिया एवं गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी।

आयोजकों के मुताबिक महोत्सव में सा-रे-गा-मा-पा फेम गायिका सोनिया आनंद रावत, मशहूर प्लेबैक सिंगर अमित जैन और गायिका अंकिता जैन अपनी प्रस्तुतियां देंगी। इन कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ डांडिया और गरबा का रंग देखने को मिलेगा।

शिल्प बाजार रहेगा आकर्षण

महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिल्प बाजार भी लगाया जाएगा। यहां पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी।

लकी ड्रा और प्रतियोगिताएं

संस्था के सचिव दिव्यांश टंडन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आकर्षक पुरस्कारों के साथ लकी ड्रा भी निकाला जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष ऋचा सिंह प्रकाश ने बताया कि महोत्सव में बेस्ट ड्रेस्ड और बेस्ट कपल डांस समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

आयोजकों ने बताया—लोगों में उत्साह

आयोजक कल्पक कपलश ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह है। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन मेरठ में गरबा और डांडिया संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ शहरवासियों के लिए मनोरंजन का अवसर भी बनेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेशनल कन्वीनर दीपावली जैन, मेरठ उपाध्यक्ष ऋचा सिंह, सचिव दिव्यांश टंडन, कल्पक कपलश, उदिता शर्मा, मनमोहन भल्ला, नीतीश राजपूत और देवेन्द्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: