Sunday, November 15, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
बिजनेस

राष्ट्रीय लोकदल के T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कराया टॉस

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 14 Nov 2026, 03:28 PM

खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीपक तोमर के नेतृत्व में आयोजित हो रहा टूर्नामेंट, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

राष्ट्रीय लोकदल के T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कराया टॉस

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उत्साह और खेल भावना के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया और टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीपक तोमर, सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे, हरियाणा प्रभारी विनय प्रधान और महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे कस्बों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह द्वारा अपनी सांसद निधि को खेलों के विकास के लिए समर्पित करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक पहल है। खेलों में निवेश देश के भविष्य में निवेश है।

सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने कहा कि खेल का मैदान सामाजिक समानता और भाईचारे का प्रतीक है। यहां खिलाड़ी की पहचान उसकी प्रतिभा और मेहनत से होती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बेटियों को भी खेलों में आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

हरियाणा प्रभारी विनय प्रधान और महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करते हैं। राष्ट्रीय लोकदल का प्रयास है कि गांवों और शहरों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलें।

डॉ. दीपक तोमर के नेतृत्व में हो रहा आयोजन

टूर्नामेंट का आयोजन राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीपक तोमर के नेतृत्व में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल प्रकोष्ठ का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच देना तथा युवाओं को खेलों से जोड़ना है। आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष खेल शारिक चौधरी और क्षेत्रीय महासचिव इमरान सहित पूरी टीम जुटी हुई है।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर, आतिर रिजवी, दिलप्रीत कोहली, समरजीत सिंह, ज्योति शर्मा, मीनाक्षी पंवार, अमित तोमर, प्रदेश सचिव गिरीश अत्री, विकास चौधरी, मोहित डागर, महिला जिला अध्यक्ष अंजू चौधरी, आर्यन तोमर, सुधीर तोमर, सतेंद्र तोमर, वीरेंद्र तोमर, नरेश मल्लापुर, प्रदेश सचिव खेल अमित चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

अंत में आयोजकों ने अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

शेयर करें: