Tuesday, October 20, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
अपराध

RLD प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का प्रथम आगमन, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 19 Oct 2026, 08:28 AM
RLD प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का प्रथम आगमन, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश अध्यक्ष श्री ऐश्वर्य राज सिंह का जनपद मेरठ में प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ पहुंचने पर हापुड़ चुंगी, तेजगढ़ी चौराहा और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया।

मेरठ दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने अमर शहीद धन सिंह कोतवाल, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर तथा पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सामाजिक न्याय, समानता, किसान हितों, सामाजिक समरसता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, सिवाल खास विधायक गुलाम मोहम्मद, जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, जिला अध्यक्ष राहुल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष (सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे, पूर्व प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता आतिर रिजवी, दीपक गून, प्रताप लोइया, अभिषेक चौधरी, नरेंद्र खजूरी, विनय प्रधान, विवेक बाफर, कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर, संजय पनवाड़ी, विकास भैसा, चंद्राबली यादव, रणवीर दहिया, अभिमन्यु ललसाना, संजय रसूलपुर, पिंटू मौड़, अर्जुन काली सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके बाद डिफेंस एन्क्लेव में राष्ट्रीय लोकदल के महिला प्रकोष्ठ की ओर से भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

शेयर करें: