Friday, October 09, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
अपराध

दिल्ली के कई इलाकों में 24 घंटे इंटरनेट बंद, गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद आदेश जारी

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 09 Oct 2026, 08:42 PM
दिल्ली के कई इलाकों में 24 घंटे इंटरनेट बंद, गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद आदेश जारी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित CJP प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के चार किलोमीटर के दायरे में 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह निलंबित रहेंगी।

गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद जारी यह आदेश दूरसंचार सेवा निलंबन नियम, 2024 के तहत लागू किया गया है। इसके तहत निर्धारित क्षेत्र में 24 घंटे तक इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

वहीं, CJP ने प्रदर्शनकारियों से 10 अक्टूबर की सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर एकत्र होने की अपील की है। प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया गया है।

शेयर करें: