Monday, October 05, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
अपराध

लावड़ में अतुल प्रधान ने 1000 मेधावी बेटियों को बांटी साइकिल, शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 05 Oct 2026, 09:11 AM
लावड़ में अतुल प्रधान ने 1000 मेधावी बेटियों को बांटी साइकिल, शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर

मेरठ। सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान की ओर से रविवार, 4 अक्टूबर को कस्बा लावड़ में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले की स्मृति में विचार गोष्ठी और मेधावी छात्राओं के साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1,000 मेधावी बेटियों को साइकिल वितरित की गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतुल प्रधान ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले ने समाज में फैली असमानता को खत्म करने और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि वे बाबा साहब और फुले दंपती के विचारों को आगे बढ़ाने वाले लोग हैं और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना उनका लक्ष्य है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सैनी समाज के अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे। इनमें लाल सिंह सैनी, दाताराम सैनी (पूर्व चेयरमैन), अमरपाल सैनी, डॉ. मनोज सैनी, श्यामवीर सैनी, मुरारी सैनी, डॉ. कूड़े सिंह सैनी, तुलाराम सैनी, मनीष सैनी, सुभाष सैनी, अमरीश सैनी, अभयराम सैनी, अशोक सैनी, मुकेश सैनी और देवेंद्र सैनी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

शेयर करें: