किदवई नगर से शापीर गेट तक दिखी सियासी नजदीकी, उठे ‘साठगांठ’ के सवाल!
मेरठ के वार्ड नंबर 79 किदवई नगर से आज़ाद समाज पार्टी के मौजूदा पार्षद आसिफ सैफी को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।
दावा है कि 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी से टिकट की दावेदारी कर रहे पंडित सुनील भराला के समर्थन में शापीर गेट क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान आसिफ सैफी नजर आए।
अगर तस्वीरें और वीडियो इसी घटनाक्रम की पुष्टि करते हैं, तो सवाल बड़ा है—
👉 क्या ASP के मौजूदा पार्षद बीजेपी के संभावित प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे हैं?
👉 क्या दोनों दलों के बीच मेरठ शहर सीट को लेकर कोई राजनीतिक नजदीकी बन रही है?
👉 और सबसे बड़ा सवाल—अपनी ही पार्टी के मौजूदा पार्षद की इस भूमिका पर आज़ाद समाज पार्टी का रुख क्या है?
“ये सिर्फ तस्वीर नहीं, सियासत का बड़ा सवाल है!”
आज़ाद समाज पार्टी के मेरठ जिलाध्यक्ष को पूरे मामले का संज्ञान लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यदि पार्टी की नीतियों के विपरीत कोई गतिविधि हुई है, तो पार्टी स्तर पर कार्रवाई का निर्णय भी लिया जाना चाहिए।