मेरठ। कर्नाटक के मंत्री बी. जेड. जमीर अहमद खान को लेकर तिरंगे से जुड़े मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। इस मामले को लेकर मेरठ निवासी अधिवक्ता एवं भाजपा युवा मोर्चा से BJP अंकित चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री द्वारा तिरंगा फहराने से इनकार किए जाने संबंधी मामला सामने आया। शिकायतकर्ता ने इसे राष्ट्रध्वज और देश की भावनाओं से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
बताया जा रहा है कि इस मामले से संबंधित खबर समाचार पत्र में भी प्रकाशित हो चुकी है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान मामले की ओर आकर्षित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
अंकित चौधरी ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।