Friday, July 31, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
अपराध

सेंट्रल मार्केट में महिलाओं के धरने में पहुंची आज़ाद समाज पार्टी, सांसद चंद्रशेखर आज़ाद तक पहुंचाई मांगें।

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 31 Jul 2026, 08:51 PM
सेंट्रल मार्केट में महिलाओं के धरने में पहुंची आज़ाद समाज पार्टी, सांसद चंद्रशेखर आज़ाद तक पहुंचाई मांगें।

मेरठ आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेंट्रल मार्केट में महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे धरना-प्रदर्शन में पहुंचकर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी आवाज़ को उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा।

पार्टी पदाधिकारियों ने इस पूरे मामले से आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को अवगत कराया। सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने आश्वासन दिया कि महिलाओं की मांगों और समस्याओं को संसद में प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा तथा न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट चरण सिंह (जिलाध्यक्ष), फहीम रंगरेज (वरिष्ठ नेता), संजीव पाल, डॉ. ओम प्रकाश, एडवोकेट रजनीश, अनमोल मलिक, रवि पाल, राहुल सोनकर, गंगा प्रसाद (पार्षद), भीम सिंह एवं पिंकल गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें: