Friday, October 02, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
अपराध

5 अक्टूबर को सांसद आवास के घेराव का ऐलान, भाकियू भानू ने बनाई रणनीति

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 30 Sep 2026, 08:33 PM
5 अक्टूबर को सांसद आवास के घेराव का ऐलान, भाकियू भानू ने बनाई रणनीति

मेरठ, 30 सितंबर। भारतीय किसान यूनियन भानू, जिला मेरठ की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष ठाकुर उमेश राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं और सांसद को पूर्व में सौंपे गए सात सूत्रीय मांग-पत्र को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठन ने निर्णय लिया कि 5 अक्टूबर को बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र होकर सांसद डॉ. महेश शर्मा के आवास का घेराव करेंगे। संगठन का कहना है कि सात सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

बैठक में प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष उपेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने तथा किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी चर्चा हुई।

जिला अध्यक्ष ठाकुर उमेश राणा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 5 अक्टूबर के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें: