Monday, August 31, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
अपराध

मेरठ में अल्पसंख्यक कांग्रेस का बड़ा संदेश, 2027 की तैयारियों का शंखनाद

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 30 Aug 2026, 07:14 PM

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाने का दावा

मेरठ में अल्पसंख्यक कांग्रेस का बड़ा संदेश, 2027 की तैयारियों का शंखनाद

मेरठ। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। रविवार, 30 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी मेरठ के तत्वावधान में अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग की महत्वपूर्ण बैठक बॉम्बे बाजार स्थित चैंबर भवन में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों और चुनावी तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।

बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सोहेल अख्तर अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है।

सोहेल अख्तर अंसारी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज केवल वोट बैंक नहीं है, बल्कि देश के निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कांग्रेस का लक्ष्य समाज के हर वर्ग को बराबरी का अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी दिलाना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर और बूथ-बूथ तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनकर उनके मुद्दों को मजबूती से उठाना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि मेरठ में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस संगठन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे वार्ड से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

गौरव भाटी ने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए इस्लाम खान

बैठक के दौरान कस्बा शाहजहांपुर निवासी इस्लाम खान ने समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

बैठक में अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सोहेल अख्तर अंसारी का स्वागत किया। कार्यक्रम में वसी अहमद रिज़वी, खालिद खान, यूसुफ कुरैशी, शबी खान, हेमंत प्रधान, सय्यद आमिर रज़ा, उमरदराज, योगी जाटव, डॉ. कर्मेंद्र सिंह, मंजीत सिंह कोचर, डॉ. जफरुल्ला, मास्टर आसिफ, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, सुनीता मंडल, संजीदा खान, ताहिर अंसारी, मोहम्मद इमरान, अरुण कौशिक, सय्यद रेहानुद्दीन, बदर महमूद, एसके शाहरुख, अब्दुल सत्तार, इरशाद सैफी, सलाउद्दीन सैफी, मुजीब खान, मासूम असगर, उवैस अंसारी, हाजी शबनूर, रियाजुल्ला खान, सदाकत कुरैशी समेत जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस ने बैठक के जरिए साफ संकेत दिया कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और अल्पसंख्यक समाज के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया है।

शेयर करें: