Wednesday, September 30, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
अपराध

मेरठ दक्षिण से प्रत्याशी घोषित होते ही गुरु के दरबार पहुंचे मास्टर अजीज़, लिया आशीर्वाद

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 13 Aug 2026, 09:41 PM
मेरठ दक्षिण से प्रत्याशी घोषित होते ही गुरु के दरबार पहुंचे मास्टर अजीज़, लिया आशीर्वाद

मेरठ। आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से पार्टी के प्रदेश महासचिव मास्टर अजीज़ को प्रत्याशी घोषित किया है।

प्रत्याशी घोषित होने के बाद मास्टर अजीज़ अपने गुरु धर्मेंद्र तोमर (एडवोकेट) के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने धर्मेंद्र तोमर की पूज्य माता एवं लोकतंत्र सेनानी कृष्णा तोमर जी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर मास्टर अजीज़ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर का आभार जताते हुए कहा कि राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा और मार्गदर्शन उन्हें अपने गुरु धर्मेंद्र तोमर से मिला है। उन्होंने कहा कि उनके गुरु ने उन्हें राजनीति और समाजसेवा का पाठ पढ़ाया है और उनके मार्गदर्शन को वह जीवनभर याद रखेंगे।

मास्टर अजीज़ ने लोकतंत्र सेनानी कृष्णा तोमर जी के संघर्ष और त्याग को नमन करते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए उनका संघर्ष प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे संघर्षशील व्यक्तित्व का आशीर्वाद उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करता है।

वहीं एडवोकेट धर्मेंद्र तोमर एवं लोकतंत्र सेनानी कृष्णा तोमर जी ने मास्टर अजीज़ को आगामी चुनाव में सफलता एवं विजय का आशीर्वाद दिया।

प्रत्याशी घोषित होने के बाद गुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे मास्टर अजीज़ के इस कदम को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में गुरु के प्रति सम्मान तथा संस्कारों से जोड़कर देखा जा रहा है

शेयर करें: