Wednesday, July 29, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
अपराध

मेरठ पहुंचे बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय, सीपी शर्मा ने किया जोरदार स्वागत

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 28 Jul 2026, 09:19 PM

5 अगस्त को जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान।

मेरठ पहुंचे बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय, सीपी शर्मा ने किया जोरदार स्वागत

मेरठ, 28 जुलाई। समाजवादी पार्टी के बलिया से सांसद सनातन पाण्डेय सोमवार को मेरठ पहुंचे, जहां समाजवादी पार्टी कार्यालय, जेल रोड जेल चुंगी पर उनका भव्य स्वागत किया गया। वरिष्ठ सपा नेता सी.पी. शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के मेरठ जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने की, जबकि पूर्व मंत्री एवं किठौर विधायक शाहिद मंजूर समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

स्वागत समारोह के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद सनातन पाण्डेय ने देश और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता की आवाज उठाती रहेगी।

अपने संबोधन में सांसद ने समाजवादी विचारधारा के प्रमुख स्तंभ एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाजवाद, सादगी और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 5 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला महासचिव योगेन्द्र जाटव सोल्दा, जिला उपाध्यक्ष ई. संदीप यादव, अजय अधाना, अमित शर्मा, बॉबी सैन, नसीर सुल्तान, गौरव गुर्जर, बबलू चौधरी, हरप्रीत अहूजा, फैजान अंसारी, पुष्पेंद्र कसाना, के.डी. शर्मा, ओमप्रकाश खटीक, दीपक सिरोही, धनीराम गौतम, नरेंद्र पाल, सी.पी. शर्मा, प्रिंस शर्मा, अनिता पुण्डीर, मणिकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

शेयर करें: