Friday, October 02, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
अपराध

लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर भारतीय किसान यूनियन भानू ने लगाया रक्तदान शिविर

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 02 Oct 2026, 04:05 PM
लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर भारतीय किसान यूनियन भानू ने लगाया रक्तदान शिविर

मेरठ, 2 अक्टूबर 2026। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन भानू, जिला मेरठ की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस दौरान गांधी जी के सत्य-अहिंसा के विचारों और लाल बहादुर शास्त्री के “जय जवान, जय किसान” के संदेश को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला अध्यक्ष ठाकुर उमेश राणा ने कहा कि शास्त्री जी का सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा से जुड़ा जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। संगठन किसान एवं जनहित के मुद्दों के साथ सामाजिक सेवा के कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहेगा।

शेयर करें: