नोएडा। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा 5 अक्टूबर 2026 को दनकौर, ग्रेटर नोएडा में किसान अधिकार आंदोलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह ने किया।
आंदोलन के दौरान किसान आयोग के गठन, सभी के लिए टोल फ्री व्यवस्था, किसान सम्मान निधि तथा फसलों के वाजिब दाम समेत विभिन्न मांगें प्रमुखता से उठाई गईं।
कार्यक्रम के दौरान किसानों ने सांसद डॉ. महेश शर्मा का घेराव कर अपनी मांगें उनके समक्ष रखीं। किसान नेताओं के अनुसार, सांसद की ओर से किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ संबंधित मुद्दों पर 48 घंटे के भीतर वार्ता करने का आश्वासन दिया गया है।
भारतीय किसान यूनियन भानु के मेरठ जिलाध्यक्ष ठाकुर उमेश राणा के नेतृत्व में मेरठ से करीब 300 किसानों की टीम नोएडा पहुंची और आंदोलन में शामिल हुई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर यशवीर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव अधाना, पश्चिमी युवा अध्यक्ष हरेंद्र मोरारजी, मेरठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अरुण राणा, जिला सचिव अरिहंत जैन, मीडिया प्रभारी अमित कुमार पाल समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।
किसान नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों को गंभीरता से रखा गया है और अब 48 घंटे के भीतर होने वाली वार्ता के परिणाम का इंतजार रहेगा। उन्होंने कहा कि मांगों के समाधान के लिए किसान आगे भी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।