Monday, November 16, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
बिजनेस

RLD T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, मुजफ्फरनगर टाइटंस और स्पोर्ट्स एक्स ने दर्ज की शानदार जीत

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 15 Nov 2026, 10:45 PM
RLD T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, मुजफ्फरनगर टाइटंस और स्पोर्ट्स एक्स ने दर्ज की शानदार जीत

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित RLD T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए दो रोमांचक लीग मुकाबलों में मुजफ्फरनगर टाइटंस और स्पोर्ट्स एक्स की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में मुजफ्फरनगर टाइटंस ने जफरान इलेवन को 36 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरनगर टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। टीम की ओर से मनी ने 51 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जफरान इलेवन की टीम 18.3 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जफरान इलेवन की ओर से अजय सिंह ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए मनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि विशांक चौधरी ने बेस्ट बॉलर का खिताब अपने नाम किया।

वहीं दूसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स एक्स ने चौधरी सुपर किंग को 43 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स एक्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। टीम की ओर से रोहित ने 42 गेंदों पर 62 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। जवाब में चौधरी सुपर किंग की टीम 18.3 ओवर में 105 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सुक्खी ने 22 गेंदों पर 30 रन बनाए।

स्पोर्ट्स एक्स की जीत में मंजीत सिंह की गेंदबाजी निर्णायक रही। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 18 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। शानदार बल्लेबाजी के लिए रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि मंजीत सिंह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।

दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट में क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

शेयर करें: