मेरठ में जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न 🎯 बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन
मेरठ। जनपद मेरठ में सोमवार को स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन चौधरी इलम सिंह जन विद्या पीठ इंटर कॉलेज, सतवाई भोला में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया।

इंडियन, कंपाउंड और रिकर्व राउंड की विभिन्न आयु वर्ग प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों का अब मंडलीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य जितेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में शारीरिक शिक्षक हिमांशु तेवतिया और तीरंदाजी प्रशिक्षक विकास शास्त्री की देखरेख में हुआ। इस दौरान खेल प्रशिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
