“भारत के वीरों को है मेरा सौ-सौ बार नमन, खून से अपने सींच गए जो वतन का यह गुलजार चमन।” — कैप्टन सविता चौधरी
दबथुवा, मेरठ। 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दबथुवा के विद्यालय प्रांगण में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री बृजपाल सिंह, अध्यक्ष श्री खेवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य श्री जीत नारायण भारती तथा प्रबंध समिति के सदस्य श्री अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया।
इस अवसर पर कैप्टन सविता चौधरी के नेतृत्व में एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत विभिन्न रंगारंग एवं ओजस्वी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।