मेरठ। इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाला एलन कैरियर इंस्टीट्यूट अब मेरठ में भी ऑफलाइन क्लासरूम कोचिंग शुरू करने जा रहा है। इसकी घोषणा गढ़ रोड स्थित होटल हार्मनी-इन में आयोजित कार्यक्रम में की गई। संस्थान की ओर से प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
1 नवंबर को होगी स्कॉलरशिप परीक्षा
संस्थान की ओर से 1 नवंबर को स्कॉलरशिप परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल होकर विद्यार्थी 90 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल से मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने शहर में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में एलन के चीफ एकेडमिक ऑफिसर सी.आर. चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट एवं जोनल हेड डॉ. विपिन योगी और मेरठ सेंटर हेड डॉ. विशाल शर्मा सहित वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य व अभिभावक मौजूद रहे। इस दौरान संस्थान के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
सी.आर. चौधरी ने कहा कि एलन का उद्देश्य विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। मेरठ में ऑफलाइन कोचिंग शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं, डॉ. विपिन योगी ने कहा कि संस्थान की यह पहल विद्यार्थियों को घर के नजदीक रहकर अपने शैक्षणिक सपनों को पूरा करने में मदद करेगी।
जेईई, नीट और ओलंपियाड की होगी तैयारी
मेरठ में संस्थान का क्लासरूम कैंपस गढ़ रोड पर एलआरएम मेडिकल कॉलेज के सामने, जागृति विहार सेक्टर-5 में सीपी-67 स्थित ईटीए टावर की तीसरी मंजिल पर संचालित हो रहा है। यहां जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड और नीट-यूजी की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षाओं तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड की तैयारी की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
संस्थान के अनुसार, नियमित कक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होंगी।
कोटा जैसी शैक्षणिक सुविधाएं मेरठ में
मेरठ सेंटर हेड और केमिस्ट्री फैकल्टी डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि संस्थान मेरठ में कोटा जैसी शैक्षणिक उत्कृष्टता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों को नियमित कंप्यूटर आधारित टेस्ट, एलन ऐप के माध्यम से होमवर्क, ऑनलाइन डाउट समाधान और टेस्ट पेपर डिस्कशन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही बेहतर स्टडी मटीरियल और अनुभवी फैकल्टी का मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
एलन कैरियर इंस्टीट्यूट के बारे में
संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एलन की स्थापना 18 अप्रैल 1988 को हुई थी। संस्थान का दावा है कि उसका नेटवर्क देश के 81 शहरों में 350 से अधिक क्लासरूम कैंपस और 450 से अधिक शहरों में टेस्ट सेंटर तक फैला है। अब तक 44.50 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिए जाने की जानकारी भी संस्थान ने साझा की।
मेरठ में नए कैंपस की शुरुआत से स्थानीय विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक और विकल्प मिलेगा।