Sunday, August 23, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
उत्तराखंड

सिलेंडर और पैसे लेकर गायब होने का आरोप, चंद्र बोस पर उठे सवाल

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 23 Aug 2026, 07:09 PM
सिलेंडर और पैसे लेकर गायब होने का आरोप, चंद्र बोस पर उठे सवाल

मेरठ। जेल चुंगी क्षेत्र में गैस सिलेंडर को लेकर एक व्यक्ति पर लोगों से खाली सिलेंडर और पैसे लेने के बाद वापस न करने के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि चंद्र बोस नाम का व्यक्ति साकेत मनोरंजन पार्क और पांडव नगर क्षेत्र के लोगों से खाली सिलेंडर और रकम यह कहकर ले जाता है कि थोड़ी देर में भरा हुआ सिलेंडर लेकर आएगा।

लोगों का आरोप है कि सिलेंडर और पैसे लेने के बाद चंद्र बोस वापस नहीं आया। जब लोगों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो कथित तौर पर फोन भी नहीं उठाया गया। इससे परेशान लोगों में नाराजगी है और वे अपने सिलेंडर तथा पैसे वापस पाने के लिए परेशान हैं।

मामले को लेकर जब जेल चुंगी स्थित बुद्ध पूर्णिमा एजेंसी से जानकारी ली गई तो वहां से कथित तौर पर बताया गया कि चंद्र बोस उनके यहां काम नहीं करता है। हालांकि, स्थानीय सूत्रों का दावा है कि चंद्र बोस एजेंसी से जुड़ा हुआ है और वहीं काम करता है।

अब सवाल यह है कि यदि चंद्र बोस एजेंसी का कर्मचारी नहीं है तो वह गैस सिलेंडर और पैसे किस आधार पर लोगों से ले रहा था? वहीं अगर वह एजेंसी से जुड़ा हुआ है तो मामले में एजेंसी की भूमिका की भी जांच जरूरी हो जाती है।

फिलहाल पूरे मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित लोगों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर सिलेंडर और रकम वापस दिलाने तथा मामले की जांच कराने की मांग की है।

शेयर करें: