आजाद अधिकार सेना ने मिठाई बांटकर राहगीरों और जरूरतमंदों के साथ साझा की स्वतंत्रता दिवस की खुशियां
मेरठ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के आदेश एवं दिशा-निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरठ के हापुड़ अड्डा स्थित श्री मातादीन वाल्मीकि चौक पर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व आजाद अधिकार सेना के प्रदेश महासचिव मास्टर अब्दुल अजीज (ठेकेदार) ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष बुध प्रकाश भगत, कैंट विधानसभा प्रत्याशी एम.के. मानव (ठेकेदार) एवं पंकज मनोठिया मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ। राष्ट्रध्वज को नमन करने के बाद देशभक्ति के जयघोष लगाए गए।
इसके बाद प्रसिद्ध कलाकार मुकेश शर्मा, जूनियर अमिताभ और अफ़ज़ल सैफी अपनी 8 सदस्यीय टीम के साथ पहुंचे और देशभक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। प्रस्तुति ने मौके पर मौजूद लोगों में देशभक्ति का उत्साह भर दिया।
राहगीरों और जरूरतमंदों को बांटी मिठाई
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों, रिक्शा चालकों, छोटे बच्चों और जरूरतमंद लोगों को मिठाइयां वितरित कीं। कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
इसके बाद सुबह 10 बजे कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों, अतिथियों, कलाकारों और नागरिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।
ये लोग रहे प्रमुख रूप से मौजूद
कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार मुकेश शर्मा, जूनियर अमिताभ, अफ़ज़ल सैफी एवं उनकी टीम, रूपराम सिंगर, संजय माथुर सिंगर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूजा सिंगल, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष नाजमा एवं उनकी टीम, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र बंसल, एन.पी. गौतम, सूर्य प्रताप, यूपी न्यूज़ के अली पत्रकार, सुरेंद्र कुमार कश्यप, नौशाद कुरैशी, मंडल मीडिया प्रभारी मोहन देव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शाहनवाज चौधरी, डॉक्टर दिलशाद, दिलशाद खान, अयान सैफी, साकिब सैफी, फहीम ताहिर, तसलीम चौधरी, मोहम्मद इमरान सलमानी, शाहनवाज, इसामुद्दीन, मुस्तकीम, शकील अली, सुभान, रिहान, सुवैया, रईस हिंदुस्तानी एवं जैन साहब सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजक मास्टर अब्दुल अजीज (ठेकेदार), प्रदेश महासचिव, आजाद अधिकार सेना उत्तर प्रदेश ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।