Sunday, September 27, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
उत्तराखंड

29 सितंबर को गूंजेगी नारी शक्ति की आवाज, CCSU में होगा ‘स्वयम् हि दुर्गा’ युवती सम्मेलन

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 27 Sep 2026, 01:35 PM
29 सितंबर को गूंजेगी नारी शक्ति की आवाज, CCSU में होगा ‘स्वयम् हि दुर्गा’ युवती सम्मेलन

मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मेरठ महानगर की ओर से 29 सितंबर 2026 को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में ‘स्वयम् हि दुर्गा’ युवती सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के नेता जी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित होगा।

सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय नारी की ऐतिहासिक भूमिका, वर्तमान समय में महिलाओं के योगदान और राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भविष्य की भूमिका को लेकर संवाद और विचार-विमर्श करना है।

तीन चरणों में होगा सम्मेलन

सुबह 10 बजे — उद्घाटन सत्र

नेता जी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में उद्घाटन सत्र होगा। इसमें नारी शक्ति की ऐतिहासिक भूमिका, वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में युवतियों की जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान जैसे विषयों पर वक्ता अपने विचार रखेंगे।

सुबह 11:30 बजे — शोभायात्रा

उद्घाटन सत्र के बाद छात्राओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा विश्वविद्यालय से शुरू होकर लेडीगढ़ चौराहा होते हुए पीवीएस मॉल तक जाएगी। आयोजकों के अनुसार, शोभायात्रा के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक विचारों को अभिव्यक्त किया जाएगा।

दोपहर 1 बजे — खुला मंच

सम्मेलन के तीसरे चरण में खुले मंच का आयोजन होगा। इसमें सहभागी युवतियां शिक्षा, महिला नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता, भारतीय संस्कृति, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार और अनुभव साझा करेंगी।

महानगर अध्यक्ष डॉ. नेहा गर्ग के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों को केवल श्रोता के रूप में नहीं, बल्कि अपने विचार रखने वाली सक्रिय सहभागिता के रूप में मंच उपलब्ध कराना है।

शेयर करें: