मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में परतापुर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से शीला देवी (करीब 32 वर्ष) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला शनि देव मंदिर में पूजा-अर्चना और प्रसाद चढ़ाने जा रही थीं।
मां की मौत की खबर सुनकर बेटी बदहवास
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, महिला के पति और बेटा गांव गए हुए थे। मां की मौत की सूचना मिलने पर बेटी सोनम (करीब 15 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन और पड़ोसी उसे लेकर थाने पहुंचे।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला मूल रूप से मऊ जिले की रहने वाली बताई गई हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।