मेरठ। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में श्री अग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा, मेरठ छावनी की ओर से रक्तदान शिविर, फिजियोथैरेपी कैंप, एक्यूप्रेशर कैंप एवं डेंटल क्लीनिक कैंप का आयोजन किया गया।

सुभारती कॉलेज के सहयोग से आयोजित फिजियोथैरेपी कैंप में सीनियर डॉक्टर दानिश की टीम के वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. आंचल गुप्ता, डॉ. मेघा, डॉ. कासकी श्रीवास्तव, डॉ. याशिता, डीआर शुभम, डॉ. अभिषेक, डॉ. दिव्यांश, डॉ. मुस्कान और डॉ. विकास सहित अन्य चिकित्सकों ने करीब 150 से 200 लोगों को परामर्श दिया। इस दौरान लोगों को फिजियोथैरेपी से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में सांसद अरुण गोविल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, कंकरखेड़ा अध्यक्ष नीरज मित्तल, वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता, रुचि सिंघल, अमित गुप्ता, संजीव रस्तोगी, पारस गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।