मेरठ के गढ़ रोड पर किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का भव्य एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च, यूपी में हुआ 31वां आउटलेट। डायमंड पर 35% और गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 20% छूट समेत ग्राहकों के लिए खास फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा।
मेरठ। डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने मेरठ के गढ़ रोड पर अपना नया एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू किया है। उत्तर प्रदेश में यह ब्रांड का 31वां एक्सक्लूसिव शोरूम है। उद्घाटन कंपनी के सीईओ पराग शाह ने किया।
कंपनी के मुताबिक, नए शोरूम के जरिए मेरठ और आसपास के ग्राहकों को डायमंड व गोल्ड ज्वेलरी के नए कलेक्शंस के साथ फेस्टिव ऑफर्स उपलब्ध कराए जाएंगे।
शोरूम लॉन्च के मौके पर डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 35% और गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 20% छूट की घोषणा की गई है। पुराने सोने के एक्सचेंज पर डायमंड ज्वेलरी की खरीद में 105% वैल्यू का लाभ देने का भी दावा किया गया है। इसके अलावा ‘शॉप एंड विन’ लकी ड्रॉ में कार/स्कूटर जीतने का मौका और गोल्ड ज्वेलरी पर डबल रेट प्रोटेक्शन जैसी योजनाएं भी बताई गई हैं। नियम एवं शर्तें लागू।
लॉन्च के साथ सामाजिक पहल भी
किसना की ओर से शोरूम लॉन्च के अवसर पर जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कंपनी ने इन्हें सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक कल्याण से जुड़ी पहल बताया।