Tuesday, October 20, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
उत्तराखंड

राष्ट्रीय लोकदल ने एडवोकेट विशाल मल्लापुर को जिला महासचिव किया मनोनीत, कार्यकर्ता संवाद गोष्ठी में युवाओं से राजनीति में आगे आने का आह्वान

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 20 Oct 2026, 11:37 PM
राष्ट्रीय लोकदल ने एडवोकेट विशाल मल्लापुर को जिला महासचिव किया मनोनीत, कार्यकर्ता संवाद गोष्ठी में युवाओं से राजनीति में आगे आने का आह्वान

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के तत्वावधान में ग्राम मल्लापुर में कार्यकर्ता संवाद एवं मनोनयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने एडवोकेट विशाल मल्लापुर को जिला कमेटी में जिला महासचिव मनोनीत किया। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और युवाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा, रणवीर दहिया, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक बाफर, रवि भारत चिकारा तथा किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुबोध भदौड़ा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। ग्राम मल्लापुर पहुंचने पर नरेश मल्लापुर एवं विनय मल्लापुर ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि आज के युवाओं को चौधरी चरण सिंह के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता को समझते हुए उन्हें अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने नवनियुक्त जिला महासचिव एडवोकेट विशाल मल्लापुर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक बाफर ने एडवोकेट विशाल चौधरी को जिला महासचिव मनोनीत होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए और चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करने के लिए संगठन के हित में कार्य करना चाहिए।

वहीं, राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने युवा गोष्ठी को संबोधित करते हुए युवाओं से राजनीति में आगे बढ़कर सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेता रणवीर दहिया एवं सुनील रोहटा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता रवि भारत चिकारा ने किया। इस अवसर पर चौधरी भारत सिंह, मास्टर नेपाल सिंह, छात्र सिंह, चेयरमैन कुशलपाल सिंह, छात्र पाल सिंह, रजनीश, जितेंद्र प्रधान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें: