मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को भव्य दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का आयोजन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक पीएल शर्मा स्मारक, मूलचंद हॉस्पिटल के निकट किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल, हेल्थ चेकअप कैंप, किड्स जोन और अनेक मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
मेले के संबंध में मंगलवार, 13 अक्टूबर को आईएमए हॉल, बच्चा पार्क के निकट प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें शाखा अध्यक्ष डॉ. शिशिर जैन ने उपस्थित पत्रकारों को मेले की तैयारियों और आयोजन के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ महानगर भाजपा अध्यक्ष विवेक रस्तोगी और राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी शामिल होंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, प्रांतीय, जिला एवं इकाई स्तर के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
इस भव्य आयोजन में मेरठ की सभी 18 शाखाओं के सदस्य भाग लेंगे। मेले के माध्यम से लोगों को दीपावली के अवसर पर मनोरंजन, खरीदारी और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाखा सचिव डॉ. संदीप जैन, कोषाध्यक्ष सौरव गर्ग, मेला संयोजिका एडवोकेट छवि जैन, तरुण तनेजा, इंजीनियर संजय जैन, सुरेश चंद और महिला संयोजिका नीलिमा सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा ने शहरवासियों से दीपावली मेले में पहुंचकर आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।