Monday, September 28, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
उत्तराखंड

मेरठ में वेस्टर्न यूपी चैंबर की 81वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 28 Sep 2026, 03:35 PM
मेरठ में वेस्टर्न यूपी चैंबर की 81वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

मेरठ। वेस्टर्न यू.पी. चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, मेरठ की 81वीं वार्षिक आम सभा चैंबर भवन, बेगम बाजार में संपन्न हुई। बैठक में चैंबर की आगामी तीन वर्षों (2026-2029) के लिए नई कार्यकारिणी के 11 सदस्यों का गठन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी विजयन गोयल तथा विशेष अतिथि उद्योगपति एवं काउंसलर इंजी. मुनिश टंडन रहे।

नई कार्यकारिणी में 11 सदस्य

नई कार्यकारिणी में अक्षय रस्तोगी, अजय प्रकाश मित्तल, अनिल जैन, गिरीश मोहन गुप्ता, जे.के. गुप्ता, कैलाश चंद्र बंसल, संजय कुमार जैन, संजय रस्तोगी, एस.पी. देशवाल, एस.पी. दादू और सुशील कुमार गुप्ता को शामिल किया गया।

उद्योगों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा

बैठक में चैंबर अध्यक्ष डॉ. अनुभूषण जी ने क्षेत्र के व्यापार एवं उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया। इनमें एमएसएमई उद्योगों के लिए सबवेंशन पॉलिसी में सुधार, भूतल उपयोग संबंधी नियमों में सरलीकरण, लीज-होल्ड औद्योगिक भूखंडों को फ्री-होल्ड करने, गंगा एक्सप्रेसवे औद्योगिक कॉरिडोर में 500 से 1000 वर्ग मीटर के छोटे भूखंड उपलब्ध कराने की मांग शामिल रही।

इसके अलावा नए श्रम कानूनों के व्यावहारिक क्रियान्वयन और बिजली विभाग में सिंगल विंडो हेडक्वार्टर स्थापित करने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी गई।

राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने चैंबर की ऐतिहासिक भूमिका की सराहना करते हुए उद्यमियों की व्यावहारिक समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन जे.पी. अग्रवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन चैंबर के सचिव कपिल गहलोत ने किया।

शेयर करें: