मेरठ। शहर के दिल्ली रोड स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन मेरठ और सिटिज़न्स फॉर फ्रेटरनिटी-भारत के संयुक्त तत्वावधान में भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों, पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर आपसी एकता, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मेरठ जिला अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल जब्बार खान ने किया, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिला जज प्रमोद कुमार ने की।
सम्मेलन में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाई कुरैशी, दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, पूर्व राजदूत अशोक शर्मा, एनसीडीएच के अध्यक्ष अशोक भारती, पूर्व अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया सईद मुस्तफा शेरवानी, उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, पीयूसीएल अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह और जय किसान आंदोलन के मुख्य प्रवक्ता मनीष भारती सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भाईचारा ही देश की तरक्की का रास्ता
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य और विश्व में भारत को सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाने के लिए आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता बेहद जरूरी है। उन्होंने आजादी के आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई एकजुट होकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खड़े हुए थे, उसी एकता और भाईचारे को आज फिर मजबूत करने की जरूरत है।
सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने तथा देश की तरक्की में बाधा डालने वाली सोच का एकजुट होकर मुकाबला किया जाना चाहिए। आपसी सौहार्द बिगाड़ने और भाईचारा तोड़ने की कोशिशों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
इन लोगों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
सम्मेलन को सफल बनाने में प्रभात मलिक, राजकुमार, धर्म सिंह सत्याल, प्रवीण भारती, संगीता सिंह, ब्रह्मशीला, मो. अफाक, मो. जावेद, रवीन्द्र कुमार वर्मा, जसवीर सैनी, चौधरी जसवीर सिंह, मो. जैद अंसारी, शबाना परवीन, अंकित बढ़ौदिया, मंत्रम वर्मा, मो. आदिल अंसारी, मो. नदीम, मो. शुएब, हाशिम रिजवी, राजपाल सिंह, आयशा (अंशू), संजीव कुमार, साजिद सिद्दीकी, अनुज लखवाया, मंजीत सिंह सत्याना, साजिद अली मेजर, अशोक लिसाड़ी, दीपेश कुमार, रणवीर सिंह, विजय बहादुर, आशीष कुमार, अर्जुन सिंह, रवि कुमार और कर्नल जयवीर सिंह सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।
सम्मेलन का समापन देश में एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के सामूहिक संकल्प के संदेश के साथ हुआ।