Wednesday, September 02, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
उत्तराखंड

मेरठ कैंट में आवारा गोवंश पर अब सख्ती!

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 02 Sep 2026, 09:56 AM

डेयरी संचालकों को पुलिस का नोटिस, सड़क पर पशु मिले तो होगी कार्रवाई

मेरठ कैंट में आवारा गोवंश पर अब सख्ती!

मेरठ। कैंट क्षेत्र में सड़कों पर आवारा घूम रहे गोवंश को लेकर अब पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। हिन्दू युवा सेवा समिति गौ रक्षक टीम की तहरीर के बाद थाना सदर बाजार पुलिस और क्षेत्राधिकारी (सीओ) की ओर से सदर बाजार थाना क्षेत्र के डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

नोटिस में डेयरी संचालकों को चेतावनी दी गई है कि दूध निकालने के बाद पशुओं को सड़क पर खुला न छोड़ा जाए और उन्हें अपने खूंटे से बांधकर रखा जाए। पुलिस के मुताबिक, सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ सड़क हादसों का खतरा भी बना रहता है।

समिति का दावा है कि कैंट क्षेत्र में 700 से अधिक गोवंश सड़कों पर घूम रहा है और प्रतिदिन कई पशु हादसों की चपेट में आ जाते हैं। हादसों में घायल होने वाले पशुओं का उपचार गौ सेवकों द्वारा कराया जाता है, जबकि मृत पशुओं के निस्तारण की व्यवस्था भी उनके स्तर से किए जाने का दावा किया गया है।

पुलिस की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि नोटिस के बावजूद किसी डेयरी संचालक का पशु सड़क पर आवारा घूमता पाया जाता है, तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर गौ रक्षक टीम के सहयोग से ऐसे पशुओं को गौशाला भेजने की कार्रवाई भी की जाएगी।

हिन्दू युवा सेवा समिति गौ रक्षक सदर मेरठ का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं और गोवंश की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। समिति ने प्रशासन से अभियान को प्रभावी ढंग से लागू कराने की मांग की है।

समिति की ओर से शामिल प्रमुख नाम:

योगेश ठाकुर नंबरदार, तनुज पंडत, रजत वालिया, आशुतोष मोहिते एवं अन्य।

शेयर करें: