बुनकर नगर, कमेला रोड, चांद के पुल के सामने स्थित कथित अवैध निर्माण/परिसर की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाए
मेरठ। बुनकर नगर, कमेला रोड, चांद के पुल के सामने क्षेत्र में एक परिसर के निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उक्त परिसर का निर्माण मेरठ विकास प्राधिकरण के स्वीकृत मानकों के विपरीत किए जाने की बात सामने आ रही है।
सूत्रों के मुताबिक, इस निर्माण से हाजी मैनु पुत्र हाजी जहीर मलिक का नाम जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अब सवाल यह है कि मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) इस मामले में मौके का निरीक्षण कर निर्माण की स्वीकृति, नक्शे और मानकों की जांच करता है या नहीं। यदि निर्माण नियमों के विपरीत पाया जाता है, तो प्राधिकरण की ओर से नियमानुसार क्या कार्रवाई की जाएगी, यह देखने वाली बात होगी।
