विकास और समाजसेवा में योगदान को किया जाएगा याद, सुबह 11 बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम
मेरठ। स्वर्गीय प्रोफेसर रविंद्र पुंडीर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 15 नवंबर को सुबह 11 बजे एमबी कार्न हाउस, ग्राउंड के बराबर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सभी राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय प्रोफेसर रविंद्र पुंडीर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए वक्ता ने कहा कि स्वर्गीय प्रोफेसर रविंद्र पुंडीर जी का जीवन समाज और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्हें एक विकासशील सोच रखने वाले व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाता है। उनके कार्यों और विचारों से समाज के लोगों को प्रेरणा मिलती रही है।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय प्रोफेसर रविंद्र पुंडीर जी ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज के लिए कार्य किया। ऐसे महापुरुषों को याद करना और उनके विचारों को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि सभी लोगों का कार्यक्रम है।
वक्ता ने कहा कि समाज के महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
आयोजकों ने सभी लोगों से 15 नवंबर को सुबह 11 बजे एमबी कार्न हाउस, ग्राउंड के बराबर में पहुंचकर स्वर्गीय प्रोफेसर रविंद्र पुंडीर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।