Saturday, November 21, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
बिजनेस

RLD T-20 टूर्नामेंट में चौधरी सुपर किंग्स और आरडी 75 हापुड़ का जलवा, दोनों टीमों ने दर्ज की शानदार जीत

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 21 Nov 2026, 06:49 PM
RLD T-20 टूर्नामेंट में चौधरी सुपर किंग्स और आरडी 75 हापुड़ का जलवा, दोनों टीमों ने दर्ज की शानदार जीत

मेरठ। IIMT यूनिवर्सिटी, गंगानगर के मैदान पर आरएलडी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीपक तोमर के नेतृत्व में आयोजित RLD T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में शनिवार को खेले गए पांचवें और छठे मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पांचवें मैच में चौधरी सुपर किंग्स ने राजकुमार रॉयल्स को करारी शिकस्त दी, जबकि छठे मुकाबले में आरडी 75 हापुड़ ने स्पोर्टेक्स को 20 रनों से हराकर जीत हासिल की।

**पहले मुकाबले में चौधरी सुपर किंग्स की बड़ी जीत**

पांचवें मुकाबले में चौधरी सुपर किंग्स के कप्तान कपिल चौधरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित ओवरों में 161 रन बनाए। टीम की ओर से रविंद्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजकुमार रॉयल्स की टीम कप्तान राजकुमार सिंह के नेतृत्व में महज 69 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह चौधरी सुपर किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए रविंद्र को बेस्ट बल्लेबाज और मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

**दूसरे मुकाबले में आरडी 75 हापुड़ ने मारी बाजी**

छठे मैच में आरडी 75 हापुड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 138 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य मलिक ने 56 रनों की शानदार पारी खेली। 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्टेक्स की टीम 20 ओवर में 119 रन ही बना सकी। आरडी 75 हापुड़ के गेंदबाज रोहित बढ़ाना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इस तरह आरडी 75 हापुड़ ने 20 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टूर्नामेंट के दौरान आरएलडी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीपक तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल चौधरी, प्रदेश महासचिव अभिषेक चौधरी, प्रदेश महासचिव विक्रांत राठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी और क्षेत्रीय महासचिव इमरान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

शेयर करें: