Monday, November 23, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
क्रिकेट

CVPS ने शुरू किए कक्षा VI के लिए ‘निर्माण’ और VII के लिए ‘आरोहण’ स्टार बैच

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 23 Nov 2026, 09:11 PM

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब शुरुआती कक्षाओं से, कक्षा 6 से 12 तक संचालित होगा इंटीग्रेटेड स्टार कोर्स

CVPS ने शुरू किए कक्षा VI के लिए ‘निर्माण’ और VII के लिए ‘आरोहण’ स्टार बैच

मेरठ। सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल (CVPS), मेरठ ने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की दिशा में नई पहल की है। विद्यालय ने कक्षा VI के लिए ‘निर्माण’ (NIRMAAN) और कक्षा VII के लिए ‘आरोहण’ (AAROHAN) नाम से दो नए स्टार बैचों का शुभारंभ किया। इस संबंध में विद्यालय परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

नए बैच शुरू होने के साथ ही विद्यालय का इंटीग्रेटेड स्टार कोर्स अब कक्षा VI से XII तक विस्तारित हो गया है। इसके तहत कक्षा VIII के लिए संकल्प, IX के लिए दिशा, X के लिए नींव, XI के लिए प्रारंभ और XII के लिए प्रगति बैच पहले से संचालित किए जा रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विद्यालय की एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शिवानी अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की बदलती शैक्षणिक जरूरतों को देखते हुए विद्यालय लगातार नई पहल कर रहा है। उद्देश्य है कि शुरुआती कक्षाओं से ही विद्यार्थियों को बेहतर अवसर और उचित मार्गदर्शन मिल सके।

फाउंडर एवं सीईओ डॉ. आर्यन अग्रवाल ने बताया कि इंटीग्रेटेड स्टार कोर्स का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक नींव मजबूत करना, विषयों की अवधारणाओं को स्पष्ट करना और उन्हें प्रारंभिक स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।

प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू कपूर ने बताया कि इस कोर्स में नियमित पाठ्यक्रम के साथ विशेष शैक्षणिक मार्गदर्शन, व्यक्तिगत ध्यान, नियमित मूल्यांकन और प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी कराई जाएगी।

विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. हिमानी अग्रवाल ने इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं चेयरमैन डॉ. ओ.पी. अग्रवाल और चेयरपर्सन डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने नई शैक्षणिक पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।

26 नवंबर से मिलेंगे पंजीकरण फॉर्म

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, नए ‘निर्माण’ और ‘आरोहण’ बैचों के लिए पंजीकरण फॉर्म 26 नवंबर 2026 से उपलब्ध होंगे।

शेयर करें: