Tuesday, July 14, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
लाइफस्टाइल

मेरठ में फर्जी डॉक्टरों का आतंक!

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 14 Jul 2026, 10:54 AM

फतेहउल्लापुर रोड पर कई क्लीनिकों पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

मेरठ में फर्जी डॉक्टरों का आतंक!

मेरठ। फतेहउल्लापुर रोड क्षेत्र में कथित रूप से बिना वैध चिकित्सीय योग्यता या पंजीकरण के इलाज किए जाने की शिकायतों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र के कई क्लीनिकों को लेकर जांच की मांग उठ रही है।

शिकायत में जिन नामों का उल्लेख किया गया है, उनमें शामिल हैं—

डॉक्टर अहमद हसन – गली नंबर 10 के पास, फतेहउल्लापुर रोड, मेरठ।

डॉक्टर अफजाल अंसारी – गली नंबर 18 (सीधे हाथ), फतेहउल्लापुर रोड, मेरठ।

डॉ. रशीद खान – गली नंबर 18 (उल्टे हाथ), फतेहउल्लापुर रोड, मेरठ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई भी व्यक्ति बिना मान्यता प्राप्त डिग्री, पंजीकरण या आवश्यक अनुमति के चिकित्सा सेवाएं दे रहा है, तो इससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है। मेरठ में इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कथित झोलाछाप और अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

महत्वपूर्ण: उपरोक्त नाम शिकायत के आधार पर लिखे गए हैं। किसी व्यक्ति के फर्जी डॉक्टर होने का निष्कर्ष केवल सक्षम स्वास्थ्य विभाग या जांच एजेंसी की आधिकारिक जांच के बाद ही माना जा सकता है।

अब स्थानीय लोगों की मांग है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और स्वास्थ्य विभाग मौके पर जांच कर संबंधित चिकित्सकों की डिग्री, पंजीकरण और क्लीनिक संचालन से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन करें। यदि अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

शेयर करें: