इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल परिसर बना रणक्षेत्र
मेरठ: थाना नौचंदी क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित राजधानी हॉस्पिटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण महिला की जान गई।
सूचना मिलते ही थाना नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
मृतका की मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।