Friday, July 17, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
क्रिकेट

NEET 2026 में आकाश का जलवा, मेरठ के तेजस अग्रवाल बने सिटी टॉपर, AIR 164 हासिल

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 17 Jul 2026, 06:31 PM
NEET 2026 में आकाश का जलवा, मेरठ के तेजस अग्रवाल बने सिटी टॉपर, AIR 164 हासिल

नीट यूजी 2026 के परिणामों में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश में अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। मेरठ के छात्र तेजस अग्रवाल ने 686/720 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 164 हासिल की और मेरठ सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।

तेजस ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और आकाश के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि अनुशासन, निरंतर मेहनत और सही रणनीति ने उन्हें यह मुकाम दिलाया।

मेरठ के अन्य सफल छात्र

अक्षज कुमार – AIR 2179 (641 अंक)

कशिश राशिद – AIR 3333 (631 अंक)

शांतनु मित्तल – AIR 3349 (631 अंक)

आयुष शर्मा – AIR 3687 (628 अंक)

अनमोल गुप्ता – AIR 5209 (619 अंक)

खुशी राठी – AIR 13621 (590 अंक)

यूपी में भी आकाश का दबदबा

एनटीए की टॉप 138 सूची में उत्तर प्रदेश के स्टेट रैंक 1, 3, 5, 6, 7 और 8 पर आकाश के छात्रों ने कब्जा जमाया।

स्टेट रैंक 1 – आर्यन दुबे

स्टेट रैंक 3 – वंशम सिंह

स्टेट रैंक 5 – एकाग्र यादव

स्टेट रैंक 6 – श्रीनारायण हरि मिश्रा

स्टेट रैंक 7 – अरिमा झा

स्टेट रैंक 8 – कृष्णा यादव

देशभर में शानदार प्रदर्शन

NEET 2026 में आकाश के 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-10, 18 छात्रों ने टॉप-50 और 41 छात्रों ने टॉप-100 में जगह बनाई। पिछले एक दशक में आकाश के छात्रों ने 13 बार AIR-1 हासिल कर संस्थान की सफलता की परंपरा को कायम रखा है।

क्षेत्रीय निदेशक डी.के. मिश्रा ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आकाश का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों के मेडिकल करियर के सपनों को साकार करना है।

शेयर करें:
मिलती-जुलती खबरें

कोई और खबर नहीं मिली।