मेरठ। सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल (CVPS) के छात्र अभिषेक अग्रवाल ने NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 665 अंक (720 में से) प्राप्त किए और ऑल इंडिया रैंक (AIR) 725 हासिल कर मेरठ टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। अभिषेक की सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
स्कूल परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय सबसे पहले अपने माता-पिता, भगवान और अपने गुरु डॉ. आर्यन अग्रवाल को दिया। उन्होंने बताया कि डॉ. अग्रवाल ने चार वर्षों तक व्यक्तिगत मेंटरशिप, नियमित मूल्यांकन, डाउट सॉल्विंग, समय प्रबंधन और मोटिवेशन के माध्यम से उनकी तैयारी को मजबूत बनाया।

अभिषेक ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से बहुत संपन्न नहीं है। उनके पिता एक छोटी किराना दुकान चलाते हैं और पढ़ाई के साथ-साथ वह शाम के समय पिता का हाथ भी बंटाते थे। पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया।
उन्होंने कहा कि CVPS Integrated STAR Course ने उनकी तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्थान की ओर से अध्ययन सामग्री, डीपीपी, टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग लगातार मिलता रहा, जिससे उनकी तैयारी और बेहतर होती गई।
अभिषेक ने बताया कि NEET परीक्षा स्थगित होने की स्थिति में वह मानसिक रूप से परेशान थे, लेकिन डॉ. आर्यन अग्रवाल और परिवार ने उनका हौसला बढ़ाया, जिससे उन्होंने बिना निराश हुए तैयारी जारी रखी।
उन्होंने यह भी बताया कि CBSE बोर्ड परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के बाद उनके अंक बढ़कर 98.4 प्रतिशत हो गए, जिससे वह मेरठ के द्वितीय विज्ञान टॉपर बने। इसके अलावा उन्होंने JEE Advanced भी उत्तीर्ण किया और 98.91 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।
भावुक होते हुए अभिषेक ने कहा, "यदि मेरी जिंदगी में डॉ. आर्यन अग्रवाल नहीं होते, तो शायद मैं NEET में यह मुकाम हासिल नहीं कर पाता। उन्होंने हर परिस्थिति में मेरा साथ दिया और मेरा आत्मविश्वास हमेशा बनाए रखा।"
अंत में अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल, CVPS Integrated STAR Course, सभी शिक्षकों और प्रबंधन को देते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया।