Thursday, July 23, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
क्रिकेट

मेरठ में स्किल इंडिया को मिली नई उड़ान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया शटलकॉक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 23 Jul 2026, 12:45 PM
मेरठ में स्किल इंडिया को मिली नई उड़ान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया शटलकॉक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता के लिए मेरठ पहुंचीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने अपने दूसरे दिन विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के सहयोग से संचालित शटलकॉक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया।

इस दौरान राज्यपाल ने पहले से संचालित बैडमिंटन निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया और वहां चल रहे प्रशिक्षण व निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं और महिलाओं के कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विश्वविद्यालय और NSDC की इस संयुक्त परियोजना का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को बैडमिंटन एवं शटलकॉक निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ना है। यह मैन्युफैक्चरिंग-कम-ट्रेनिंग मॉडल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी नई मजबूती देगा.

शेयर करें: