Monday, August 10, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
उत्तराखंड

मेरठ में पुरानी मस्जिद तोड़कर फ्लैट बनाने का आरोप, इलाके में उठे सवाल

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 10 Aug 2026, 03:49 AM
मेरठ में पुरानी मस्जिद तोड़कर फ्लैट बनाने का आरोप, इलाके में उठे सवाल

मेरठ। थाना कोतवाली क्षेत्र के वीरू कुआं इलाके में एक काफी पुरानी मस्जिद को तोड़कर फ्लैट निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह मस्जिद शिया समुदाय से जुड़ी थी।

सूत्रों के मुताबिक, राज किशोर रस्तोगी द्वारा कथित तौर पर मस्जिद को तोड़कर वहां फ्लैट बनाए जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद निर्माण को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक वीरू कुआं शहर के पुराने और घनी आबादी वाले इलाकों में शामिल है। यहां गलियां काफी संकरी हैं, ऐसे में बड़े निर्माण और फ्लैट निर्माण के लिए रास्ते, पार्किंग और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

अब देखने वाली बात होगी कि क्या इस निर्माण के लिए संबंधित विभागों से अनुमति ली गई है? क्या पुरानी मस्जिद की जमीन का स्वरूप बदला गया है? और यदि निर्माण नियमों के विपरीत है तो संबंधित विभाग क्या कार्रवाई करते हैं।

शेयर करें: