Friday, August 14, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
उत्तराखंड

15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश का खुलासा! भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 14 Aug 2026, 08:03 PM
15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश का खुलासा! भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

पश्चिम बंगाल | बीरभूम

स्वतंत्रता दिवस से पहले पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, एक घर में छापेमारी के दौरान 304 जिलेटिन की छड़ें जब्त की गईं।

वहीं, मल्लारपुर के कोट गांव से देसी बमों से भरे चार बोरे बरामद किए गए हैं। इसके अलावा नलहाटी क्षेत्र से अमोनियम नाइट्रेट और डेटोनेटर जैसी विस्फोटक सामग्री भी पुलिस के हाथ लगी है।

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले हुई इस बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री किस उद्देश्य से जमा की गई थी और इसके पीछे कौन लोग हैं।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

शेयर करें: