Saturday, August 15, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
उत्तराखंड

मेरठ में 1130 शिव भक्त कांवड़ियों का नि:शुल्क प्राथमिक उपचार

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 15 Aug 2026, 12:51 PM
मेरठ में 1130 शिव भक्त कांवड़ियों का नि:शुल्क प्राथमिक उपचार

मेरठ। पं. दीनदयाल उपाध्याय सेवा संस्थान के तत्वावधान में शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए गए तीन दिवसीय नि:शुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

संस्थान की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 9 अगस्त की शाम 7 बजे तक कुल 1,130 शिव भक्त कांवड़ियों का नि:शुल्क प्राथमिक उपचार किया जा चुका था। शिविर में आने वाले अधिकांश कांवड़ियों के पैरों में छाले, घाव, बुखार और पैरों में दर्द जैसी समस्याएं सामने आईं। इसके अलावा कुछ कांवड़ियों ने गले में खराश, उल्टी, दस्त और खांसी की शिकायत भी की।

शिविर का शुभारंभ 8 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे भगवान शिव परिवार एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सकों, संस्थान के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। चिकित्सा टीम ने कांवड़ियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्राथमिक उपचार कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई।

संस्थान के महामंत्री डॉ. ब्रज भूषण शर्मा ने बताया कि शिव भक्तों की सेवा के उद्देश्य से आयोजित यह चिकित्सा शिविर निर्धारित अवधि तक जारी रहा।

शेयर करें: