Tuesday, September 22, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
खेल

मेरठ के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले तरुण गुप्ता

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 22 Sep 2026, 03:56 PM
मेरठ के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले तरुण गुप्ता

मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ, मेरठ के उपाध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता ने आज सुबह करीब 8:30 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से मुलाकात कर मेरठ के व्यापारियों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

इस दौरान तरुण गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र सौंपते हुए मेरठ के प्रभावित व्यापारियों की आजीविका, भविष्य और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री से व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के लिए समय दिलाने का अनुरोध किया।

तरुण गुप्ता ने केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच समन्वय के माध्यम से प्रभावित व्यापारियों के लिए व्यावहारिक समाधान और पुनर्वास की दिशा में ठोस पहल की मांग रखी।

बताया गया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मामले को केंद्र सरकार के स्तर पर उठाने और प्रधानमंत्री से व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के लिए समय दिलाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।

तरुण गुप्ता ने कहा कि व्यापारी न्यायालय के आदेशों और कानून का सम्मान करते हैं, लेकिन वर्षों से व्यापार कर रहे परिवारों की आजीविका और पुनर्वास की चिंता भी जरूरी है। “मेरठ का विकास हो, शहर व्यवस्थित हो और कानून का सम्मान हो, लेकिन व्यापारी को उजाड़कर नहीं, व्यापारी को साथ लेकर समाधान निकाला जाए।”

शेयर करें: