Wednesday, July 15, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
खेल

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान, आंदोलनरत व्यापारियों से की मुलाकात

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 15 Jul 2026, 04:48 PM
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान, आंदोलनरत व्यापारियों से की मुलाकात

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में चल रहे व्यापारियों के धरना-प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों और महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि वह इस मामले में राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर व्यापारियों की मांगों और समस्याओं से अवगत कराएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार व्यापारियों की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है, जबकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को हर स्तर पर उठाएंगे और प्रभावित व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने अपना आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

शेयर करें: