Thursday, July 23, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
खेल

कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे तक दुकानें, दफ्तर और रेस्टोरेंट बंद करने की एडवाइजरी

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 23 Jul 2026, 11:21 PM
कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे तक दुकानें, दफ्तर और रेस्टोरेंट बंद करने की एडवाइजरी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र कनॉट प्लेस में गुरुवार को सभी दुकानों, कार्यालयों और रेस्टोरेंट को शाम 6:30 बजे तक बंद करने की एडवाइजरी जारी की गई है। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, यह निर्णय नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की ओर से टेलीफोन पर दी गई सलाह के बाद लिया गया।

सर्कुलर में कहा गया है कि कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान गुरुवार, 23 जुलाई को अपना कामकाज समय से पहले समाप्त कर शाम 6:30 बजे तक बंद कर दें।

व्यापारियों, कार्यालय संचालकों और रेस्टोरेंट मालिकों से प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। साथ ही कहा गया है कि सभी प्रतिष्ठान निर्धारित समय तक अपना कार्य पूरा कर बंदी सुनिश्चित करें।

हालांकि, जारी एडवाइजरी में बंदी के पीछे किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है। इसे एहतियातन जारी किया गया निर्देश बताया गया है। प्रशासन की ओर से आगे आने वाले किसी भी नए निर्देश का पालन करने की भी अपील की गई है।

शेयर करें: