मेरठ में आयशर प्रो एक्सप्रेस की नई डीलरशिप शुरू, ग्राहकों को एक ही छत के नीचे मिलेगी बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा।
मेरठ। वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड की व्यावसायिक इकाई आइशर ट्रक्स एंड बसेज़ ने मेरठ में अपनी आइशर प्रो एक्स स्मॉल ट्रक रेंज के लिए विशेष डीलरशिप का उद्घाटन किया। अत्याधुनिक पंजाब मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड की 3एस (सेल्स, सर्विस और स्पेयर्स) डीलरशिप सुविधा दिल्ली रोड स्थित गुरु नानक नगर में स्थित है।

उद्घाटन के अवसर पर वीई कमर्शियल व्हीकल्स में एसवीपी - एससीवी (सेल्स एवं मार्केटिंग) अभिषेक चौधरी ने कहा, आइशर प्रो एक्स शोरूम में 3 टन और 3.5 टन ग्रॉस व्हीकल वेट श्रेणी के स्मॉल कमर्शियल वाहनों की बिक्री की जाएगी। ये वाहन इलेक्ट्रिक, डीजल और सीएनजी ईंधन विकल्पों में उपलब्ध होंगे, जिससे ग्राहकों को विभिन्न व्यावसायिक उपयोगों के लिए उपयुक्त समाधान मिलेंगे। लगभग 9,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली इस डीलरशिप में 3,500 वर्ग फुट का आधुनिक शोरूम और 5,500 वर्ग फुट की अत्याधुनिक वर्कशॉप शामिल है। इस डीलरशिप में समर्पित सर्विस बे, विशाल वाहन प्रदर्शन क्षेत्र, ग्राहकों एवं ड्राइवरों के लिए आरामदायक लाउंज तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि ग्राहकों को बेहतर और सुविधाजनक अनुभव मिल सके। इंटरैक्टिव डिजिटल डिस्प्ले से सुसज्जित यह डीलरशिप फ्लीट मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को आइशर प्रो एक्स रेंज की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने और आइशर के कनेक्टेड तथा ग्राहक-केंद्रित मोबिलिटी इकोसिस्टम का प्रत्यक्ष अनुभव करने का अवसर प्रदान करती है। कहा कि "आइशर प्रो एक्स रेंज को आधुनिक लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसमें दक्षता, कनेक्टिविटी, चालक के आराम और अधिकतम अपटाइम पर विशेष ध्यान दिया गया है। तीन ईंधन-कुशल पावरट्रेन विकल्पों, 100% कनेक्टेड तकनीक और विभिन्न कॉन्फ़िगरेशन विकल्पों के साथ प्रो एक्स, मेरठ और पूरे एनसीआर क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों तथा फ्लीट मालिकों के लिए एक मजबूत व्यावसायिक समाधान प्रस्तुत करता है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ग्राहकों के साथ मिलकर विकसित की गई और भारत के विभिन्न भौगोलिक एवं सड़क परिस्थितियों में कठोर परीक्षणों से गुजारी गई आइशर प्रो एक्स रेंज को फल एवं सब्जियों के परिवहन, एफएमसीजी, ई-कॉमर्स, किराना डिलीवरी तथा क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स जैसे विभिन्न उपयोगों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। आइशर की स्मॉल कमर्शियल व्हीकल रेंज को चालक की आवश्यकताओं को केंद्र में रखकर डिज़ाइन किया गया है, ताकि बेहतर दक्षता, अधिक सुरक्षा और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके। उद्घाटन के अवसर पर वीई कमर्शियल व्हीकल्स में एसवीपी - कस्टमर सर्विस एवं नेटवर्क स्ट्रेटेजी, सुमित दीवान ने कहा,"मेरठ में इस नई डीलरशिप के उद्घाटन से उत्तर भारत के बाजार में हमारी उपस्थिति और अधिक मजबूत होगी। मेरठ में हम स्मॉल कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट के लिए उद्योग की पहली विशेष सर्विस सेंटर सुविधा के साथ प्रवेश कर रहे हैं, जिसमें समर्पित सर्विस वैन और '2 व्हील्स पर सर्विस' की नई अवधारणा शामिल है। इस सुविधा को तेज़ सर्विस रिस्पॉन्स, बेहतर अपटाइम सपोर्ट और मेरठ तथा आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को निर्बाध एवं संतोषजनक वाहन स्वामित्व अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।"
नई आइशर प्रो एक्स डीलरशिप मेरठ क्षेत्र के ग्राहकों और फ्लीट ऑपरेटरों के लिए उत्कृष्ट पहुंच और सुविधा प्रदान करती है। यह डीलरशिप रणनीतिक रूप से परतापुर औद्योगिक क्षेत्र, मोहनपुरी इंडस्ट्रियल एस्टेट तथा खरखौदा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्रों के निकट स्थित है।दिल्लीझ्रमेरठ एक्सप्रेसवे, एनएच-34 और ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से बेहतर संपर्क होने के कारण यह डीलरशिप मेरठ के तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक एवं व्यापारिक इकोसिस्टम की आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए उपयुक्त स्थान पर स्थित है। आइशर की यह सुविधा एक ही परिसर में बिक्री (सेल्स), सर्विसिंग और स्पेयर पार्ट्स की समग्र सेवाएं उपलब्ध कराती है। इसे ऐसी आधुनिक सर्विस अवसंरचना से सुसज्जित किया गया है, जो वाहनों का अधिकतम अपटाइम सुनिश्चित करने और परिचालन दक्षता बढ़ाने में सहायक है।इस सुविधा के माध्यम से क्षेत्र के फ्लीट मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को आइशर की स्मॉल कमर्शियल व्हीकल रेंज तक त्वरित और आसान पहुंच मिलेगी, जिससे कंपनी की कुशल, भरोसेमंद और प्रभावी लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।

डिजिटल तकनीक पर आधारित और ग्राहक-केंद्रित इस डीलरशिप में इंटरैक्टिव कस्टमाइज़ेशन ज़ोन उपलब्ध है, जहां ग्राहक अपनी आवश्यकताओं के अनुसार कार्गो बॉडी, लोड डेक विकल्प, ईंधन का प्रकार और वाहन का रंग चुनकर वाहन को अपनी जरूरत के मुताबिक कॉन्फ़िगर कर सकते हैं। इससे कमर्शियल वाहन खरीदने का अनुभव पहले की तुलना में अधिक लचीला और व्यक्तिगत बन जाता है।इसके अलावा, प्रशिक्षित तकनीशियन, उन्नत सर्विस सपोर्ट उपकरण और ग्राहक सहभागिता प्लेटफॉर्म त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा सुनिश्चित करते हैं, जिससे ग्राहकों को वाहन स्वामित्व का सहज, सुविधाजनक और संतोषजनक अनुभव प्राप्त होता है।
यह सुविधा समर्पित ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और ईवी प्रशिक्षित तकनीशियनों से भी सुसज्जित है, जो उभरती हुई मोबिलिटी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आइशर की तैयारी को दर्शाता है। ग्राहकों को बेहतर सहायता प्रदान करने के लिए यहां अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिनमें पावर बैकअप इंफ्रास्ट्रक्चर, डोरस्टेप सर्विस के लिए ईओएस वैन और ईओएस बाइक तथा जीपीएस-सक्षम ब्रेकडाउन सहायता शामिल हैं। ये सुविधाएं ग्राहक सहायता को और मजबूत बनाती हैं तथा वाहनों का अधिकतम अपटाइम सुनिश्चित करने में मदद करती हैं।