Monday, November 02, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
अपराध

जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों का समागम, भाकियू भानू को सौंपा ज्ञापन

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 01 Nov 2026, 04:44 PM
जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों का समागम, भाकियू भानू को सौंपा ज्ञापन

मेरठ। ग्राम भमौरी में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों की एक महत्वपूर्ण आमसभा एवं किसान समागम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुनील फौजी के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुआ, जिसमें जैविक और प्राकृतिक खेती से जुड़े क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष ठाकुर उमेश राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार से मांग की गई कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएं। जैविक उत्पादों का किसानों को उचित और लाभकारी मूल्य दिलाया जाए। साथ ही जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाया जाए तथा उन्हें सरकारी स्तर पर आवश्यक सहयोग और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अमित ठाकुर, संगठन मंत्री सूरज प्रताप सिंह, सरधना ब्लॉक अध्यक्ष केशव सौम, दौराला ब्लॉक अध्यक्ष यश कुमार, सतीश तोमर, आकाश तोमर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

किसान समागम में वक्ताओं ने कहा कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने से किसानों की आय में वृद्धि होगी और आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकेंगे।

ठाकुर उमेश राणा ने कहा कि किसान हित सर्वोपरि है। जैविक खेती को सम्मान और किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिलना चाहिए।

जय जवान, जय किसान!

शेयर करें: